जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
जम्मू, रविवार, 04 फ़रवरी 2024। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है। पुलिस ने रविवार को यहां बताया कि एक परिवार के पांच सदस्य शनिवार देर रात कार से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान सलोरा में कार एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल है, जिसे जम्मू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने कहा, ''मृतकों के शवों को कानूनी औपचारिकताओं के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
