राजस्थान में 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले
जयपुर, शुक्रवार, 02 फ़रवरी 2024। राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 17 अधिकारियों के तबादले किए हैं जिसके तहत गौरव गोयल को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कुछ अधिकारियों को भी नियुक्ति दी गई है जो अपनी पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे। राज्य के कार्मिक विभाग ने बृहस्पतिवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किए। इसके तहत राज्यपाल के सचिव पद पर तैनात सुबीर कुमार का तबादला प्रमुख सचिव (उच्च व तकनीकी शिक्षा) पद पर किया गया है। इस पद पर तैनात आईएएस अधिकारी भवानी सिंह देथा को प्रमुख सचिव (आयोजना) पद पर नियुक्त किया गया है। जिन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें विकास एस भाले, डॉ पृथ्वी राज और पीसी किशन का भी नाम है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे आईपीएस अधिकारी अमित जैन, शाहीन सी, प्रशांत किरण, बी आदित्य आदि को भी नियुक्ति दी है।
Similar Post
-
राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
जयपुर, रविवार, 16 अगस्त 2026। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ...
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
-
राजस्थान: सड़क हादसे में स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल
जयपुर, शनिवार, 08 अगस्त 2026। राजस्थान के जयपुर के जोबनेर इलाके ...
