प्रो लीग के घरेलू मैचों के लिये भारतीय हॉकी टीम की कमान हरमनप्रीत को
अनुभवी ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह भुवनेश्वर और राउरकेला में होने वाले एफआईएच प्रो लीग के मैचों में भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान होंगे । मिडफील्डर हार्दिक सिंह उपकप्तान होंगे । हॉकी इंडिया ने दोहरे चरण के मुकाबलों के लिये बृहस्पतिवार को 24 सदस्यीय टीम का ऐलान किया । भुवनेश्वर चरण 10 फरवरी से शुरू होकर 16 फरवरी तक चलेगा जबकि राउरकेला चरण 19 से 25 फरवरी तक होगा । भारतीय टीम आयरलैंड, नीदरलैंड, स्पेन और आस्ट्रेलिया से दो दो बार खेलेगी । पहला मैच 10 फरवरी को स्पेन से होगा । भारतीय टीम में स्ट्राइकर बॉबी धामी और गोलकीपर पवन नहीं हैं जो दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम में शामिल थे । गोलकीपिंग का जिम्मा पी आर श्रीजेश और कृशन बहादुर पाठक संभालेंगे ।
डिफेंस में हरमनप्रीत, अमित रोहिदास , जरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार, सुमित , संजय, जुगराज सिंह और विष्णुकांत सिंह होंगे । मिडफील्ड में हार्दिक, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, राजकुमार पाल, नीलाकांता शर्मा और रबिचंद्र सिंह मोइरेंगथेम होंगे । फॉरवर्ड पंक्ति में अनुभवी ललित उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, आकाशदीप सिंह और अराइजीत सिंह हुंडर होंगे । मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा ,‘‘ हमने सोच समझकर काफी संतुलित टीम चुनी है जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ी दोनों हैं । हमारा लक्ष्य एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना है । यह शीर्ष टीमों के खिलाफ खुद को आंकने का सुनहरा मौका है ।’
टीम :
- गोलकीपर : पी आर श्रीजेश और कृशन बहादुर पाठक
- डिफेंडर : हरमनप्रीत, अमित रोहिदास , जरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार, सुमित , संजय, जुगराज सिंह और विष्णुकांत सिंह
- मिडफील्डर : हार्दिक, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, राजकुमार पाल, नीलाकांता शर्मा और रबिचंद्र सिंह मोइरेंगथेम
- फॉरवर्ड : ललित उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, आकाशदीप सिंह और अराइजीत सिंह हुंडल
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
