राधा रतूड़ी होंगी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव
देहरादून, मंगलवार, 30 जनवरी 2024। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी । आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में अपनी मंजूरी दे दी है । वर्ष 1988 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रतूड़ी, सुखबीर सिंह सन्धु का स्थान लेंगी जिनका बुधवार को कार्यकाल समाप्त हो रहा है । नवंबर, 2000 में अस्तित्व में आए उत्तराखंड में शीर्ष प्रशासनिक पद पर पहुंचने वाली राधा रतूड़ी पहली महिला हैं । अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान रतूड़ी ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पति—पत्नी दोनों शीर्ष पदों तक पहुंचे हों । गौरतलब है कि उनके पति अनिल रतूड़ी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे हैं जो प्रदेश में पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालने के बाद नवंबर 2020 को सेवानिवृत्त हुए ।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
