कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरसा रेड्डी नहीं रहे, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक
हैदराबाद, सोमवार, 29 जनवरी 2024। तेलंगाना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पी नरसा रेड्डी का सोमवार को निधन हो गया। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि नरसा रेड्डी का आज सुबह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 1972 से 1974 तक अविभाजित आंध्र प्रदेश के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे। सूत्रों ने बताया कि जब जलागम वेंगल राव मुख्यमंत्री थे, तब नरसा रेड्डी ने विधायक, सांसद और विधान परिषद सदस्य( एमएलसी) के साथ-साथ मंत्री के रूप में भी काम किया था। मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और कई मंत्रियों समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने नरसा रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया। नरसा रेड्डी को ‘मार्गदर्शक’ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुभवी नेता का निधन कांग्रेस के लिए क्षति है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
