राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में
नई दिल्ली, रविवार, 28 जनवरी 2024। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हल्के कोहरे के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक 31 जनवरी से एक फरवरी तक सामान्य रूप से आसमान में बादल छाये रह सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना है। इसके साथ ही 28 से 30 जनवरी तक शहर में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
