राजनीतिक संस्कृति तर्क, संवाद आधारित हो: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
तिरुचिरापल्ली, शनिवार, 27 जनवरी 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किसी व्यक्ति के महिमामंडन के खिलाफ डॉ. बी आर आंबेडकर की चेतावनी को शुक्रवार को रेखांकित किया और ‘तर्क व संवाद’ पर आधारित राजनीतिक संस्कृति को अपनाने का आह्वान किया। यहां विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) के ‘लोकतंत्र की जीत होगी’ सम्मेलन में खरगे का संबोधन कांग्रेस के लोकसभा सदस्य एस. थिरुनावुक्कारासर ने पढ़ा। इससे पहले रात साढ़े नौ बजे वीसीके ने घोषणा की कि कांग्रेस के शीर्ष नेता बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
कांग्रेस प्रमुख को यह कहते हुए उद्धृत किया गया कि आंबेडकर ने अंधभक्ति के खतरों को पहले ही भांप लिया था; चाहे वह राजनीति हो या धर्म। संविधान के वास्तुकार आंबेडकर ने व्यक्तित्व के महिमामंडन के खिलाफ चेतावनी दी और ‘‘हमारे राजनीतिक विमर्श में तर्कसंगत सोच और न्याय के लिए प्रतिबद्धता’’ की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘आज, जब हम एक ऐसे राष्ट्र की ओर बढ़ रहे हैं, जहां व्यक्तित्व अक्सर सिद्धांतों पर हावी हो जाता है, आइए हम आंबेडकर के सिद्धांतों का पालन करें और तर्क, संवाद और समावेशिता पर आधारित राजनीतिक संस्कृति के लिए प्रयास करें।’’ खरगे ने विभिन्न मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए अपने संबोधन में ये टिप्पणियां कीं।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
