संसद का आगामी सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी तक
नई दिल्ली, शनिवार, 13 जनवरी 2024। संसद का बजट सत्र बुधवार 31 जनवरी को प्रारंभ होगा और नौ फरवरी शुक्रवार तक चलेगा और इस दौरान दोनों सदनों की आठ बैठकें होगी। लोकसभा एवं राज्यसभा के सचिवालय की ओर से शुक्रवार को जारी अलग-अलग विज्ञप्ति में बताया गया है कि सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को लोकसभा कक्ष में पूर्वाह्न ग्यारह बजे संबोधित करेगी। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2024-25 के लिए सरकार के आय-व्यय के अनुमान प्रस्तुत करेगी। इस वर्ष पहली छमाही में देश में आम चुनाव होने वाले है इसलिए सरकार सीमित अवधि के खर्चे के लिए लेखानुदान की मांगे पारित करवाने के प्रस्ताव ला सकती है।
Similar Post
-
अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और आतिशी ने अंबाला जेल में बंद आप नेता दीपक सिंगला से भेंट की
अंबाला, मंगलवार, 09 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविं ...
-
कबाड़ गोदाम में आग लगी, कोई घायल नहीं
लातूर, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र के लातूर में कबाड़ के एक ...
-
झारखंड: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
जामताड़ा/देवघर, मंगलवार, 09 जून 2026। झारखंड के जामताड़ा और देव ...
