राजस्थान में शीतलहर जारी; फतेहपुर में एक डिग्री से. तापमान
जयपुर, शुक्रवार, 12 जनवरी 2024। राजस्थान के अनेक हिस्सों में शीत लहर जारी है जहां सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। गंगानगर में आज घने कोहरे के साथ “शीत दिवस” दर्ज किया गया। चूरू और पिलानी में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री, सीकर में 2.5 डिग्री, करौली में 2.9 डिग्री, संगरिया और धौलपुर में 3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 4.1 डिग्री, अंता में 5.1 डिग्री, एरनपुरा रोड में 5.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 5.4 डिग्री और वनस्थली में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। जयपुर में आज सुबह तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया।
Similar Post
-
जयपुर के एसएमएस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, आरोपी पकड़ा गया
जयपुर, मंगलवार, 13 मई 2026। जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पता ...
-
राजस्थान के रणथंभौर में घूम रहे चीते को वापस मध्यप्रदेश भेजा गया
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। राजस्थान के रणथंभौर बाघ संरक्षित क ...
-
सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन&nb ...
