वायुसेना का सी-130जे परिवहन विमान एलओसी के पास करगिल में रात के समय सफलतापूर्वक उतरा
नई दिल्ली, रविवार, 07 जनवरी 2024। भारतीय वायुसेना का सी-130जे सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान पहली बार नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक ऊंचाई वाले ‘करगिल एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड’ पर रात में सफलतापूर्वक उतरा। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में करगिल हवाई पट्टी पर सामरिक परिवहन विमान को रात के समय उतारा जाना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमताओं को प्रदर्शित करता है। इस विमान पर गरुड़ कमांडो सवार थे।
वायुसेना के विमान पहले भी ‘एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड’ से उड़ान भर चुके हैं, और यह पहली बार था कि कोई परिवहन विमान रात में इस हवाई पट्टी पर उतरा। वायुसेना ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘पहली बार, आईएएफ सी-130जे विमान ने हाल में करगिल हवाई पट्टी पर रात में लैंडिंग की।’’ करगिल हवाई पट्टी लगभग 10,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। रक्षा मंत्रालय परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार ‘एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड’ (एएलजी) सहित वास्तविक नियंत्रण रेखा से सटी लगभग सभी हवाई पट्टियों में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
