ED ने राकांपा प्रमुख शरद पवार के पोते की कंपनी पर की छापेमारी
मुंबई, शुक्रवार, 05 जनवरी 2024। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले के संबंध में धन शोधन मामले की जांच के तहत शुक्रवार को बारामती एग्रो और उससे जुड़ी कंपनी के परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। बारामती एग्रो कंपनी के मालिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सुप्रीमो शरद पवार के पोते और विधायक रोहित पवार हैं। सूत्रों के मुताबिक, बारामती, पुणे, औरंगाबाद और अमरावती में कम से कम छह ठिकानों पर छापेमारी की गई। बारामती कस्बे में बारामती एग्रो के कार्यालय पर भी छापेमारी की गई।
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध (ईओडब्ल्यू) शाखा ने अगस्त, 2019 में प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसके बाद धन शोधन का यह मामला सामने आया था। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने 22 अगस्त 2019 को महाराष्ट्र सहकारी क्षेत्र में कथित तौर पर धोखाधड़ी से चीनी मिलों को बेचने के आरोपों की जांच करने का आदेश जारी किया था और कहा था कि इन्हें औने-पौने दाम पर बेचा गया, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
