BJP ने भगवान राम का किडनैप कर लिया- संजय राउत
मुंबई, गुरुवार, 28 दिसंबर 2023। राम मंदिर के उद्धाटन पर सियासत लगातार जारी है। अब शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि प्रभू श्री राम को एक तरह से किडनैप कर लिया गया है। राम मंदिर उद्घाटन आमंत्रण पर संजय राउत ने कहा कि अगर यह मंदिर प्रशासन का कार्यक्रम होता तो राम मंदिर का समारोह अलग होता। वहां सत्ता है बीजेपी की है। मुझे लगता है कि प्रभू श्री राम को एक तरह से किडनैप कर लिया गया है। हम क्या बीजेपी के न्योते का इंतजार करते हुए बैठे हैं। जब बीजेपी का कार्यक्रम खत्म हो जायेगा, उसके बाद हम रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जायेंगे। बीजेपी कौन होती है रामलला का न्योता देने वाली। भगवान खुद बुलाते हैं और भक्त बुलाते हैं।
उन्होंने कहा, "भाजपा केवल प्रचार करती है कि सब कुछ हमने किया है। ये देश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर को भूलाने के लिए इस प्रकार की बाते करती हैं। राम मंदिर बन गया है। इसमें शिवसेना ने भी खून दिया है। वहां हजारों शिवसैनिक कार सेवा कर रहे थे। उस मंदिर निर्माण में हमारा भी खून पसीना लगा है...भाजपा अपने प्रचार के लिए रैली कर रही है, इसमें पवित्रता कहां है? भाजपा का कार्यक्रम खत्म होने के बाद हम जाएंगे।"
Similar Post
-
भारत में लोकतंत्र मजबूत, दुनिया इससे लाभ उठा सकती है : बिरला
नई दिल्ली, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ...
-
मैसूरु दशहरा पूजा के दौरान मंत्रियों को प्रवेश से रोकने के मामले में शिवकुमार ने जांच के आदेश दिए
बेंगलुरु, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी क ...
-
तमिलनाडु में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, बांधों में जलस्तर बढ़ा
चेन्नई, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। उत्तर-पूर्वी मानसून के सक्रिय ...
