दिल्ली: धुंध की मोटी चादर के साथ ठंड, एक्यूआई ‘बेहद खराब’ श्रेणी में
नई दिल्ली, सोमवार, 25 दिसंबर 2023। राष्ट्रीय राजधानी में क्रिसमस के दिन सोमवार को सुबह धुंध की मोटी चादर छाई रही, हालांकि वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ से सुधरकर ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत थी। सोमवार को सुबह दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार देखा गया। सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर एक्यूआई 393 था। रविवार को पिछले 24 घंटे का एक्यूआई 411 था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ तथा 401 और 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
