तेलंगाना में वैकुंठ एकादशी पर मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता
हैदराबाद, शनिवार, 23 दिसंबर 2023। तेलंगाना में वैकुंठ एकादशी के दिन शनिवार तड़के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में एकत्र हुए और विशेष पूजा में भाग लिया। प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। इस दौरान श्रद्धालु धैर्यपूर्वक देवताओं के दर्शन करने और प्रार्थना करने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे। यादाद्रि के शीर्ष पर स्थित श्री लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर और भद्राचलम के श्री सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर में भक्तों की बड़ी भीड़ स्वामी के दर्शन के लिए उत्सुकता से अपनी बारी का इंतजार कर रही थी।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रु की साइबर ठगी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रुपय ...
-
न्यायालय ने धनशोधन मामले में रियल्टी कंपनी के प्रवर्तक की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने घर खरीदा ...
-
गुजरात सरकार ने देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया
गांधीनगर, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। गुजरात सरकार ने सोमवार को दे ...
