हिमाचल में वर्षा, हिमपात होने से बढ़ी सर्दी
शिमला, शनिवार, 23 दिसंबर 2023। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, शिमला मंडी और अन्य कुछ स्थानों पर शनिवार सुबह हल्की वर्षा और हिमपात हुआ, जिससे यहां शीत लहर की स्थिति बन गयी है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि क्रिसमस से पहले लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर की कई ऊंची चोटियों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई है। पिछले एक महीने से तीनों जिलों में अधिकांश स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे है। राज्य के धौलाधार पर्वतमाला और कांगड़ा जिले के बाराबंगल, ऊंचे दर्रों, कुल्लू तथा शिमला के ऊंचाई वाले इलाकों में बादल छाये हुये हैं, जिससे यहां अगले 24 घंटों में बारिश और हिमपात होने के आसार हैं।
खराब मौसम की स्थिति के कारण संबंधित इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है, हालांकि यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। शिमला और मनाली में न्यूनतम तापमान छह डिग्री, नारकंडा में तीन डिग्री और कुफरी और सोलन में चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, धर्मशाला, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के कई पर्वतीय क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी का दर्ज किया गया।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
