झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, मरम्मत कार्य शुरू
चाईबासा (झारखंड), शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने रेल पटरियों के एक हिस्से को विस्फोट कर उड़ा दिया, जिससे हावड़ा-मुंबई मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित हो गईं। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनोहरपुर और गोईलकेरा के बीच रेलवे ट्रैक को बीती रात नक्सलियों ने उड़ा दिया। पुनरुद्धार कार्य जारी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना रांची से करीब 150 किलोमीटर दूर गोइलकेरा और पोसोइता रेलवे स्टेशनों के बीच बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात हुई। उन्होंने कहा, ‘‘इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रेलवे पटरियों पर मरम्मत का काम सुबह से शुरू कर दिया गया है और रेल सेवाएं जल्द बहाल होंगी।” अधिकारी ने बताया कि माओवादियों ने इलाके में बैनर और पोस्टर भी लगाए हैं। प्रतिबंधित संगठन 16 दिसंबर से 'विरोध सप्ताह' मना रहा है तथा उसने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
