तमिलनाडु से सबरीमाला जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन चाय बागान में पलटा, आठ घायल
इडुक्की (केरल), गुरुवार, 21 दिसंबर 2023। तमिलनाडु से सबरीमाला जा रहे तीर्थयात्रियों का एक वाहन बृहस्पतिवार तड़के केरल के इडुक्की जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे कम से कम आठ श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के श्रद्धालु पड़ोसी पथनमथिट्टा जिले में स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे। दुर्घटना कुमिली के पास शंकरगिरी में हुई और घटना के समय वाहन में 26 तीर्थयात्री सवार थे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वे ‘गूगल मैप’ की मदद से यात्रा कर रहे थे और संभवत: घने कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया, ‘‘जब वाहन एक घुमावदार मोड़ पर मुड़ रहा था तब चालक ने अचानक उस पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन बगल के चाय बागान में पलट गया।’’ उन्होंने बताया कि कम से कम आठ श्रद्धालुओं को चोटें आईं और उनमें से एक की हालत गंभीर है।
Similar Post
-
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने भ्रष्टाचार की फाइलें होने का दावा करते हुए विपक्ष को कड़ी चेतावनी दी है
चेन्नई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा के मानसून सत् ...
-
जनरल सेठ ने नेपाल में नौ पूर्व सैनिकों को 'योद्धा सेवा सम्मान' से किया सम्मानित
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने न ...
