अलवर में ट्रोले एवं बोलेरो के टकराने पर चार लोगों की मौत
अलवर, मंगलवार, 19 दिसंबर 2023। राजस्थान के अलवर में जिंदोली सुरंग के पास ट्रोले एवं बोलेरो के आपस में टकरा जाने पर आज सुबह विद्युत विभाग के एक सहायक अभियंता सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी में बिजली विभाग के ये लोग अलवर से जिंदोली की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रोले और बोलेरो आपस में टकरा गये। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन टकराने के बाद जिंदोली सुरंग के बगल में करीब तीस फीट गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में सहायक अभियंता एस के अरोड़ा, टेक्नीशियन नटवर, रविंद्र शर्मा एवं ड्राईवर बाबूलाल की मृत्यु हो गई जबकि कनिष्ठ अभियंता राजेश गुर्जर एवं मैकेनिक मगन चंद मीना घायल हो गए । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
जयपुर, रविवार, 16 अगस्त 2026। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ...
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
-
राजस्थान: सड़क हादसे में स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल
जयपुर, शनिवार, 08 अगस्त 2026। राजस्थान के जयपुर के जोबनेर इलाके ...
