एनिमल सुपरहिट, भारत में कमाई 350 करोड़ पार
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने 350 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर,अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म एनिमल पहली दिसंबर को रिलीज हुई है। रणबीर कपूर और बॉबी देओल इन दिनों फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रणबीर कपूर और बॉबी देओल की एक्टिंग दर्शकों के द्वारा काफी पसंद की जा रही है।
दर्शकों को फिल्म एनिमल बेहद पसंद आ रही है। एनिमल में अपनी रिलीज के पहले हफ्ते शानदार कमाई की। एनिमल ने सात दिनों में 338 करोड़ की शानदार कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। एनिमल का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस में 350 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
