तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री KCR अस्पताल में भर्ती, गिरने से हड्डी टूटने की आशंका
हैदराबाद, शुक्रवार, 08 दिसंबर 2023। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) को बृहस्पतिवार रात गिरने के बाद यहां एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भर्ती कराया गया है और उनकी हड्डी टूटने की आशंका है। केसीआर के कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि चिकित्सक भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष राव (69) की स्थिति का आकलन कर रहे हैं और सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। उन्होंने कहा कि एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।
जाकेसीआर के कूल्हे की हड्डी की हड्डी में चोट है। केसीआर का इलाज यशोदा अस्पताल में चल रहा है। खबर है कि उन्हें गुरुवार आधी रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल 10 घंटे के बाद कुछ परीक्षण करने की संभावना है। जानकारी मिली है कि वह कल रात एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिर गये थे। बता दें कि केसीआर 2014 में तेलंगाना के गठन के बाद से ही राज्य के मुख्यमंत्री थे।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
