लद्दाख में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.4 रही तीव्रता
लेह, शनिवार, 02 दिसंबर 2023। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार को 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हालांकि, किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर आया। इसका केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे 35.44 डिग्री अक्षांश और 77.36 डिग्री देशांतर में था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में कहीं से किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
