नोएडा में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, दो किग्रा से अधिक गांजा बरामद
नोएडा, गुरुवार, 30 नवम्बर 2023। जिले में थाना सेक्टर -113 पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है। थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने विशाल कुमार तथा राजेंद्र को सोरखा गांव के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो किलो 200 ग्राम गांजा मिला। थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने एक सूचना के आधार पर सचिन सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 48 पव्वा हरियाणा मार्का शराब मिली है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
