अटल दुल्लू नियुक्त हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव
श्रीनगर, बुधवार, 29 नवम्बर 2023। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अटल दुल्लू को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव (सीएस) नियुक्त किया गया है। दुल्लू प्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता का स्थान लेंगे। गौरतलब है कि श्री मेहता नवंबर के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गृह मंत्रालय (एमएचए) के अनुरोध पर श्री दुल्लू को हाल ही में जम्मू-कश्मीर कैडर में वापस भेज दिया गया था और वह एक दिसंबर से मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 30 नवंबर को श्री मेहता (एजीएमयूटी:1988) की सेवानिवृत्ति के कारण श्री अटल दुल्लू (एजीएमयूटी: 1988) को एक दिसंबर से प्रदेश के मुख्य सचिव नियुक्त किया जाता है।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
