बस के ट्रेलर से टकराने पर बस चालक की मौत, तीन दर्जन यात्री घायल
अजमेर, सोमवार, 27 नवम्बर 2023। राजस्थान में अजमेर के आदर्शनगर थाना क्षेत्र की बड़ल्या पुलिया पर एक वोल्वो बस के ट्रेलर से टकराने पर आज सुबह बस चालक की मौत हो गई जबकि करीब तीन दर्जन यात्री घायल हो गये। आदर्शनगर थाने के हैड कांस्टेबल अर्जुन सिंह के अनुसार दिल्ली से अहमदाबाद जा रही वोल्वो बस क्षेत्र के बडल्या पुलिया पर ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस चालक राकेश कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालांकि कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
