जनता के आशीर्वाद से ‘आप’ एक राष्ट्रीय पार्टी बनी - केजरीवाल
नई दिल्ली, रविवार, 26 नवम्बर 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी(आप) को जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया है। केजरीवाल ने एक्स पर कहा ''आज ही के दिन साल 2012 में देश के आम आदमी ने उठकर अपनी खुद की पार्टी ''आम आदमी पार्टी'' की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक इन 11 साल में बहुत उतार-चढ़ाव आए, बहुत मुश्किलें भी आई लेकिन हम सबके जज़्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा ''एक छोटी सी पार्टी को आज जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से एक राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया है, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम सब अपने मज़बूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने आख़िर में सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की स्थापना 26 नवंबर 2012 को हुई थी।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
