ओडिशा में सड़क हादसा, दो की मौत, पांच घायल
भुवनेश्वर, मंगलवार, 21 नवम्बर 2023। ओडिशा में जाजपुर जिले के पनिकोइली चक के पास मंगलवार को तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटोरिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।सूत्रों ने बताया कि मृतकों में 12 साल की एक किशोरी और सात साल का किशोर शामिल है। सभी घायलों को जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में से चार लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा के समय पीड़ित भद्रक जिले के सहापाड़ा गांव के पटनासाही से भगवान जगनाथ के दर्शन के लिए पुरी जा रहे थे।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
