ओडिशा के नयागढ़ में तेंदुए की खाल के साथ एक गिरफ्तार
भुवनेश्वर, सोमवार, 20 नवम्बर 2023। ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक व्यक्ति को तेंदुए की दो खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने रविवार को दासपल्ला इलाके में कुआंरिया बांध के डियर पार्क के पास छापेमारी की और खाल जब्त की गई। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि खाल को जांच के लिए देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान भेजा जाएगा।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
