एक लाख 83 हजार से अधिक मतदान कार्मिकों ने डाक मतपत्रों से किया मतदान
जयपुर, सोमवार, 20 नवम्बर 2023। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव में लगे एक लाख 83 हजार से अधिक कार्मिक डाक मतपत्र से अपना मतदान कर चुके हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों, पुलिस अधिकारियों आदि द्वारा सभी जिलों में बने फेसिलिटेशन सेंटर्स पर अब तक एक लाख 83 हजार 467 मत डाले गए हैं। रविवार को 45 हजार 872 मतदान कार्मिकों द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया। गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों एवं अन्य जिलों में चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र से मतदान करने के लिए फेसिलिटेशन सेंटर स्थापित किये गए हैं। इन केंद्रों पर 24 नवंबर तक मतदान किया जा सकेगा। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि इन सुविधा केन्द्रों के अतिरिक्त प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी स्वयं के कार्यालय में एक सुविधा केन्द्र 22 से 24 नवंबर तक स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे।
Similar Post
-
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
जयपुर, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। श्री राजेश्वर सिंह, राज्य निर्व ...
-
पीएम श्री विद्यालय बनें गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा के आदर्श केंद्र- मुख्य सचिव
जयपुर, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। मुख्य सचिव श्री. वी श्रीनिवास की ...
-
राजस्थान: कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी की, कार्यवाही स्थगित
जयपुर, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। कांग्रेस विधायकों के हंगामे के ...
