भारत निर्मित होंडा एलिवेट अगले साल जापान की जाएगी पेश
जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी होंडा अगले साल जापान के बाजार में अपनी भारत निर्मित मध्यम आकार की एसयूवी एलिवेट पेश करने को तैयार है। जापान की कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) द्वारा निर्मित उत्पाद को अत्यधिक विनियमित जापानी बाजार में निर्यात करने का पहला मौका होगा। एचसीआईएल अपनी तापुकारा (राजस्थान स्थित) उत्पादन सुविधा में एलिवेट का उत्पादन कर रही है। एचसीआईएल के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस साल की शुरू में भारत में सफल शुरुआत के बाद एलिवेट को डब्ल्यूआर-वी ब्रांड नाम के तहत जापानी बाजार में 2024 वसंत में पेश किया जाएगा।’’ यह पहली बार है जब एचसीआईएल मॉडल का निर्माण भारत में कर उसे जापान को निर्यात करेगा।
Similar Post
-
रेपो दर में बढ़ोतरी से शेयर बाजार की तेजी थमी, सेंसेक्स 429 अंक गिरा
नीतिगत ब्याज दर (रेपो) में करीब चार साल बाद पहली बार बढ़ोतरी होने और ...
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
