जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आठ इमारतों में लगी आग, कोई हताहत नहीं
भद्रवाह/जम्मू, गुरुवार, 16 नवम्बर 2023। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में बृहस्पतिवार को सुबह आठ इमारतों में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भद्रवाह के चिन्नौट इलाके में सुबह पौने पांच बजे शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘आग बुझाने के लिए पांच अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है।’ उन्होंने बताया कि आग लगने से आठ इमारतें जल गईं, लेकिन घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आग से रिहायशी मकानों, एक गेस्ट हाउस, और खाने की गुमटी सहित आठ संरचनाओं को नुकसान पहुंचा है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
