नक्सलियों के आईईडी चपेट से जवान घायल
सुकमा, मंगलवार, 07 नवम्बर 2023। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की कोंटा विधानसभा क्षेत्र में आज नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी बम की चपेट में आने से एक जवान के घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के अनुसार मतदान सुरक्षा के लिए कैंप तोंडामारका से कोबरा 206 एवं सीआरपीएफ के जवान एरिया डॉमिनेशन अभियान में एल्मागुंडा गांव की ओर निकले थे। गश्त के दौरान कोबरा 206 के जवान निरीक्षक श्रीकांत का पैर पूर्व से नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में पड़ने से ब्लास्ट हुआ है। घायल जवान का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि घायल जवान अभी सुरक्षित है।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
