शरद पूर्णिमा पर घर ले लाएं ये चीज, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि
शरद पूर्णिमा इस बार 28 अक्टूबर यानी कल मनाई जाएगी. अश्विन मास की पूर्णिमा को ही शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इस बार की शरद पूर्णिमा बहुत विशेष मानी जा रही क्योंकि इस दिन वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो कि भारत में दृश्यमान होगा. यह चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन मेष राशि तथा अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है. शरद पूर्णिमा का दिन बहुत विशेष माना जाता है क्योंकि इस दिन दान और गंगा स्नान जैसा शुभ कार्य किया जाता है. शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की उपासना करना सबसे शुभ माना जाता है. आइए आपको बताते हैं कि शरद पूर्णिमा पर किन चीजों को घर लाना सबसे शुभ माना जाता है.
सोना चांदी:-
पूर्णिमा के दिन सोना चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. कहते हैं कि सोना चांदी समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस दिन घर पर सोना चांदी लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं.
एकाक्षी नारियल:-
एकाक्षी नारियल मां लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है. इसलिए, पूर्णिमा के दिन घर पर एकाक्षी नारियल लाकर उसकी पूजा करनी चाहिए.
श्रीयंत्र:-
पूर्णिमा के दिन श्रीयंत्र लाना सबसे शुभ माना जाता है. दरअसल, श्रीयंत्र के तौर पर माता लक्ष्मी की उपासना की जाती है.
पीली कौड़ियां:-
शरद पूर्णिमा पर पीली कौड़ियां घर लाना सबसे अधिक शुभ माना जाता है. इस दिन इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी रख दें, ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं.
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
