भारत और मलेशिया के बीच सैन्य अभ्यास शुरू
गुवाहाटी, मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023।भारत और मलेशिया की सेनाओं का संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास मेघालय की उमरोई छावनी में शुरू हो गया है। रक्षा विज्ञप्ति में मंगलवार को कहा गया कि अभ्यास ‘हरिमाउ शक्ति 2023′ सोमवार को शुरू हुआ और पांच नवंबर तक जारी रहेगा। इसमें भारत की राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन और मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन के सैनिक शामिल हैं। अभ्यास का पिछला संस्करण नवंबर 2022 में पुलाई, क्लुआंग, मलेशिया में आयोजित किया गया था।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
