मध्य प्रदेश में खाई में गिरा मिनी ट्रक, तीन की मौत
खरगोन, रविवार, 22 अक्टूबर 2023। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक मिनी ट्रक के 100 फीट गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी की। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शनिवार रात मंडलेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामघाट के पास हुई। मंडलेश्वर पुलिस थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने कहा कि लोहे के सरिये और अन्य सामान ले जा रहे मिनी ट्रक के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक मदद वहां पहुंची, ट्रक में सवार तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
