उत्तराखंडः सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों की मौत
देहरादून, शनिवार, 14 अक्टूबर 2023। उत्तराखंड के देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना मीनस के पास पाटण में हुई, जहां शिमला के टिकरी गांव से विकासनगर की ओर आ रही जीप अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर नीचे गिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा खाई में उतरकर वाहन में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान वाहन चालक राकेश कुमार (26), सुरजीत सिंह (35) और श्याम सिंह (48) के रूप में हुई है। उसने बताया कि हादसे के शिकार हुए तीनों लोग हिमाचल प्रदेश के शिमला के टिकरी गांव के रहने वाले थे।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
