पश्चिमी दिल्ली की प्लास्टिक फैक्टरी में मामूली आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023। पश्चिमी दिल्ली के उद्योग नगर इलाके में शुक्रवार को सुबह प्लास्टिक की एक फैक्टरी में मामूली आग लग गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के निकट स्थित फैक्टरी में सुबह छह बजे आग लगी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल के कम से कम 26 वाहनों को आग बुझाने के लिए रवाना किया गया और उन्होंने चार घंटों में आग पर काबू पाया। अधिकारियों के मुताबिक, ”इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी और जल्द ही दूसरी मंजिल पर भी फैल गई। मजदूर और अन्य कर्मचारी समय पर इमारत से बाहर निकल गए।” पुलिस को संदेह है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
