सेंथिल बालाजी जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे, बुधवार को होगी सुनवाई
चेन्नई, मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023। तमिलनाडु के, गिरफ्तार किए गए मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की। बालाजी की ओर से न्यायमूर्ति जी जयचंद्रन के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता एन आर एलानगो पेश हुए और उन्होंने अदालत से मामले में जल्द सुनवाई का आग्रह किया। न्यायाधीश ने कहा कि वह जमानत याचिका पर 11 अक्टूबर को सुनवाई करेंगे। सेंथिल बालाजी को प्रवर्तन निदेशालय ने नौकरियों के बदले धन घोटाला से जुड़े धन शोधन मामले में 14 जून को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि यह घोटाला तब हुआ था जब वह पूर्ववर्ती ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम सरकार में परिवहन मंत्री थे। स्थानीय अदालत ने दो बार उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बालाजी फिलहाल पुझल जेल में बंद हैं और सोमवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में उनकी स्वास्थ्य जांच हुई थी।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
