सेकेंडरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की पूरक परीक्षाएं 20 अक्टूबर से
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाए जाने वाली सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) अक्तूबर-2023 की पूरक परीक्षाएं 20 अक्तूबर से आरम्भ होंगी। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) सीटीपी, रि-अपीयर, कम्पार्टमेंट, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय की परीक्षा 20 अक्टूबर से आरम्भ होकर 08 नवम्बर, 2023 तक संचालित होंगी। उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 20 अक्टूबर से आरम्भ होकर 31 अक्टूबर, 2023 तक तथा सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 8 नवम्बर, 2023 तक संचालित होंगी। परीक्षा का समय दोपहर 02:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक रहेगा।
Similar Post
-
शिक्षा मंत्री ने किया 12वीं और 10वीं के टॉपर्स का सम्मान
जयपुर, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार के शिक्षा एवं पंचाय ...
-
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किए
जयपुर, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( ...
-
राजस्थान के छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया 27 मार्च से प्रारंभ
- प्रथम मेरिट सूची होगी 10 अप्रैल को जारी
जयपुर, गुर ...
