प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों से संबंधित 17 वृहद् कार्यों हेतु 300 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी
जयपुर, सोमवार, 02 अक्टूबर 2023। राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की इसी श्रृंखला में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों से संबंधित 17 वृहद निर्माण कार्याें हेतु 300 करोड़ रूपए के अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है। इन वृहद कार्यों में मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक खोले गए/क्रमोन्नत किए गए चिकित्सा संस्थान जिनकी भूमि उपलब्ध है, इनके भवन निर्माण एवं अन्य विकास से सम्बन्धित 1253 कार्य भी करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री की इस मंजूरी से प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था तो मजबूत होगी ही, चिकित्सा संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं का विकास एवं सुदृढ़ीकरण भी हो सकेगा।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
