पाकिस्तान में विस्फोट, छह की मौत
मस्तुंग, शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023। पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में शुक्रवार को हुए विस्फोट में करीब छह लोग मारे गए और 30 घायल हो गए। पाकिस्तान के समाचारपत्र डॉन ने सहायक आयुक्त अताउल्लाह मुनीम के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि विस्फोट मिलाद-उन-नबी के जुलूस के पास हुआ और अब तक छह लोगों के मरने तथा लगभग 30 लोगों के घायल होने की रिपोर्टें है। इस महीने की शुरुआत में, उसी जिले में पहले हुए विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) नेता हाफिज हमदुल्ला सहित करीब 11 लोग घायल हो गए थे। उससे एक सप्ताह पहले, लेवी के एक अधिकारी को बस स्टैंड पर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी और वहां से गुजर रहे दो अन्य घायल हो गए थे। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में मस्तुंग के क़ाबू के पहाड़ी इलाके में दो वाहनों को निशाना बनाकर किए गए बम हमले में तीन लोग मारे गए थे और छह अन्य घायल हो गए थे।
Similar Post
-
चंद्रिमा भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट के बंगाल प्रमुख पद से इस्तीफा दिया
कोलकाता, शनिवार, 04 जुलाई 2026। तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी ...
-
हरियाणा के करनाल में कृषि-रसायन कारखाने में भीषण आग लगी
चंडीगढ़, शनिवार, 04 जुलाई 2026। हरियाणा के करनाल में शनिवार को ए ...
-
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित है : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल
देहरादून, शनिवार, 04 जुलाई 2026। उत्तराखंड में कांग्रेस की 'पर ...
