एशियाई खेल: भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने पाकिस्तान को 3-0 दी करारी शिकस्त
हांगझोउ, मंगलवार, 26 सितम्बर 2023। भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने पूल बी के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 3-0 से हराया। चीन में चल रहे एशियाई खेलों में भारत महिला स्क्वैश टीम की अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा और तन्वी खन्ना ने अपने-अपने मुकाबलों में लगातार गेम जीते। इसी के साथ भारतीय टीम अगले दौर में पहुंच गयी है जहां उसका मुकाबला कल सुबह नेपाल और मकाओ चीन से होगा। अंडर-15 और अंडर-17 एशियाई चैंपियन पंद्रह वर्षीय अनाहत ने भारत बनाम पाकिस्तान महिला स्क्वैश पूल बी मुकाबले के पहले मैच में 3-0 से जीत हासिल कर भारत को बढ़त दिला दी। उन्होंने सादिया गुल को 11-6, 11-6, 11-3 से हराया। वहीं, जोशाना ने पाकिस्तान की नूर उल हुदा सादिक के खिलाफ दूसरा मुकाबला 11-2, 11-5, 11-7 से जीता।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
