केरल में व्लॉगर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
कोच्चि, सोमवार, 25 सितम्बर 2023। केरल पुलिस ने सऊदी अरब की एक महिला के साथ साक्षात्कार के बहाने कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने का प्रयास करने के आरोप में एक व्लॉगर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। आरोपी के कनाडा में होने के कारण ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया गया है। कोच्चि शहर के एक होटल में 13 सितंबर को हुई कथित घटना को लेकर पिछले सप्ताह शकीर सुबान उर्फ ’मल्लू ट्रैवलर’ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, व्लॉगर ने अपने एक यूट्यूब वीडियो में इन आरोपों से इनकार किया है। व्लॉगर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। व्लॉगर के यूट्यूब पर करीब 27 लाख सब्सक्राइबर हैं। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने विदेशी महिला की गरिमा को कथित तौर पर ठेस पहुंचाने का प्रयास किया था।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
