गुजरात : रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत
सुरेंद्रनगर, बुधवार, 20 सितम्बर 2023। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में दसाडा को जैनाबाद से जोड़ने वाले राजकीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। दसाडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मोरबी जिले के चार लोग अहमदाबाद के कुकवाव गांव में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, तभी सुबह करीब आठ बजे उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। अधिकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दूर सड़क किनारे एक खेत में जा गिरी और उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, मृतकों की उम्र 22 से 35 साल के बीच थी।
Similar Post
-
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर को इंडोनेशिया से वापस लाई
चंडीगढ़, शनिवार, 25 जुलाई 2026। पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ...
-
‘कुशा’ मिसाइल के सफल परीक्षण पर पेमा खांडू ने डीआरडीओ को बधाई दी
ईटानगर, शनिवार, 25 जुलाई 2026। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पे ...
-
प्रधान का इस्तीफा राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम : कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख
हैदराबाद, शनिवार, 25 जुलाई 2026। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अ ...
