हॉकी रैंकिंग : भारतीय पुरूष तीसरे, महिलायें सातवें स्थान पर
लुसाने (स्विटजरलैंड), सोमवार, 18 सितम्बर 2023। भारतीय पुरूष हॉकी टीम अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की ताजा रेंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई । भारत (2771) मई 2022 में शीर्ष तीन से बाहर हो गया था । भारत की रैंकिंग में सुधार पिछले महीने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत मिलने से हुआ है । भारत ने सात में से छह मैच जीते और एक ड्रॉ रहा । यूरो हॉकी फाइनल में नीदरलैंड से हारी इंग्लैंट टीम शीर्ष तीन से बाहर हो गई । नीदरलैंड (3113) शीर्ष पर है जबकि बेल्जियम (2989) दूसरे स्थान पर है । जर्मनी पांचवें और आस्ट्रेलिया छठे स्थान पर है जबकि उनके बाद अर्जेंटीना और स्पेन हैं । महिला रैंकिंग में नीदरलैंड शीर्ष पर है जबकि आस्ट्रेलिया दूसरे और अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर है । बेल्जियम चौथे और जर्मनी पांचवें स्थान पर है । भारत एक पायदान चढकर सातवें स्थान पर पहुंच गया है । स्पेन आठवें, न्यूजीलैंड नौवे और जापान दसवें स्थान पर है ।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
