टी सीरीज ने रिलीज किया मीका सिंह का नया गाना ना दस दे
जानेमाने पॉप गायक और रैपर मीका सिंह का नया गाना ''ना दस दे'' रिलीज हो गया है। मीका सिंह, टी-सीरीज़ के साथ अपना नवीनतम सिंगल, 'ना दस दे' के साथ धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। 'ना दस दे' मीका द्वारा संगीतबद्ध और घेंट जट्ट द्वारा लिखा गया है। मीका सिंह कहा,मैं अपने प्रशंसकों के साथ 'ना दस दे' साझा करते हुए बेहद रोमांचित हूं। मेरा मानना है कि यह सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक, लिरिक्स और विजुअल को एक साथ लाता है। संगीत वीडियो में विंटेज गैंगस्टर वाइब है कुछ ऐसा जो हमने कुछ समय से नहीं देखा है, और मुझे बेसब्री से लोगों के रिस्पॉन्स का इंतजार है। यह गाना अब टी-सीरीज़ के पंजाबी यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
Similar Post
-
‘रामायणम्’ में रवि दुबे बने लक्ष्मण
नए पोस्टर में रवि दुबे लक्ष्मण के दमदार योद्धा वाले अंदाज में नजर आ ...
-
शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना रिलीज किया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर अपनी आने वाली फि ...
-
फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचीं जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड सितारों की पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन मनाली में एक बार फिर ...
