मुजफ्फरपुर : बागमती नदी में नाैका पलटने से 16 बच्चों के डूबने की आशंका
मुजफ्फरपुर, गुरुवार, 14 सितम्बर 2023। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद पुलिस आउटपोस्ट (ओपी) क्षेत्र के मधुपट्टी घाट पर बागमती नदी में आज एक नौका के पलट जाने से 16 बच्चों के डूब मरने की आशंका हैं। मुजफ्फरपुर पूर्वी के पुलिस उपाधीक्षक शहरयार अख्तर ने गुरुवार को यहां बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, नौका पर 33 बच्चे सवार थे। नौका के नदी की तेज धार की चपेट में आ जाने से यह दुर्घटना हुई। अभी तक स्थानीय लोगों की मदद से 17 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। अख्तर ने बताया कि सुरक्षित बाहर निकाले गए बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और सामान्य प्रशासन के अधिकारी बचाव एवं राहत दल के साथ कैंप कर रहे हैं। दुर्घटना का कारण नौका पर क्षमता से अधिक बच्चों का सवार होना बताया जाता है।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
