गहलोत ने भरतपुर में सड़क हादसे में ग्यारह श्रद्धालुओं की मौत पर जताया दुख
जयपुर, बुधवार, 13 सितम्बर 2023। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर में गुजरात से धार्मिक यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की बस से ट्रैलर के टकरा जाने से 11 लोगों की मौत हो जाने पर गहरा दुख जताया है। गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि हादसे में ग्यारह श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद है। पुलिस-प्रशासन मौके पर है एवं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने ईश्वर से सभी दिवंगतजनों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना की। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया। श्री पायलट ने इस भीषण सड़क हादसे को दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताई और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसी तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इसमें 11 श्रद्धालुओं की मृत्यु की ख़बर अत्यंत दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से दिवगंतों की आत्मा को शांति एवं दुर्घटना में घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की।
Similar Post
-
राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
जयपुर, रविवार, 16 अगस्त 2026। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ...
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
-
राजस्थान: सड़क हादसे में स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल
जयपुर, शनिवार, 08 अगस्त 2026। राजस्थान के जयपुर के जोबनेर इलाके ...
