लखनऊ सुपर जायंट्स ने श्रीधरन श्रीराम को सहायक कोच बनाया
लखनऊ, शनिवार, 09 सितम्बर 2023। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने शनिवार को पूर्व भारतीय स्पिनर श्रीधरन श्रीराम को अगले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के लिए टीम का सहायक कोच नियुक्त करने की घोषणा की। वह मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और ‘मेंटोर’ गौतम गंभीर से जुड़ जायेंगे। टीम के कोचिंग विभाग में विजय दहिया (सहायक कोच), प्रवीण ताम्बे (स्पिन गेंदबाजी कोच), मोर्नी मोर्कल (तेज गेंदबाजी कोच) और जोंटी रोड्स (क्षेत्ररक्षण कोच) शामिल हैं।
श्रीराम को कोचिंग का काफी अनुभव है, वह बांग्लादेश के तकनीकी सलाहकार थे जब टीम ने पिछले साल आस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में दो जीत हासिल की थी। वह 2016 तक छह साल के लिए आस्ट्रेलियाई टीम से भी जुड़े थे और टीम को टी20 विश्व कप और 2021-22 में एशेज जीत दर्ज करने में मदद की थी। आईपीलए में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सहायक कोच के तौर पर जुड़े थे।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
