आदित्य-एल1 ने सेल्फी, पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें लीं
बेंगलुरु, गुरुवार, 07 सितम्बर 2023। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को देश के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ में लगे कैमरे द्वारा ली गई अंतरिक्ष यान की ‘सेल्फी’ और पृथ्वी तथा चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं। अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु से संबंधित ‘आदित्य-एल1’ ने सेल्फी और पृथ्वी तथा चंद्रमा की तस्वीरें लीं।’ तस्वीरों में ‘विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ’ (वीईएलसी) और सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजर (एसूयआईटी) उपकरण दिखाई देते हैं, जैसा कि 4 सितंबर, 2023 को आदित्य-एल1 पर लगे कैमरे द्वारा देखा गया था। इसरो ने कैमरे द्वारा ली गईं पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें भी साझा कीं।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
