गणेश जी को राशिनुसार लगाएं इन चीजों का भोग, दूर हो जाएगी हर समस्या
सनातन धर्म के मुताबिक, कोई भी शुभ कार्य शुरु करने से पहले प्रभु श्री गणेश की पूजा का विधान है। पौराणिक मान्यता है कि प्रभु श्री गणेश की पूजा करने से सारी विघ्न-बाधाएं दूर हो जाती हैं। वही वर्ष 2023 में गणेश चतुर्थी में भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाएगी। अंग्रेजी महीने के मुताबिक, यह सितंबर माह की 19 तारीख को पड़ रही है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, वर्ष 2023 में गणेश चतुर्थी की पूजा-अर्चना करने का समय निश्चित है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, भिन्न राशि वाले लोगों के लिए अलग अलग तरह से पूजा करना चाहिए, जिससे जल्द लाभ प्राप्त होता है और बप्पा प्रसन्न होते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कौन-सी राशि वालों को कैसे पूजा करनी चाहिए?
- मेष:- मेष राशि के जातक रोज गुड़ का भोग लगायें। इससे आपके जीवन में कोई भी समस्या होगी तो वो खत्म हो जाएगी।
- वृषभ:- वृषभ राशि के जातक भोग में भगवान गणेश को मिश्री का भोग लगाएं। इसको रोज करने से सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
- मिथुन:- मिथुन राशि के जातक भोग में गणेश जी को मूंग के लड्डू चढ़ाएं। और प्रतिदिन फूल चढ़ाएं।
- कर्क:- कर्क राशि वालों को भगवान गणेश को चंदन का टीका लगाकर फूल चढ़ाना है।
- सिंह:- सिंह राशि वालों को लक्ष्मी गणेश के साथ भगवान गणेश को लाल फूल चढ़ाना है। भोग में भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू चढ़ाना है।
- कन्या:- कन्या राशि वालों को लक्ष्मी गणेश की पूजा एक साथ में करनी है तथा पूजा के समय उन्हें दूर्वा के 21 जोड़े अर्पित करने हैं। ऐसा करने से सभी चिंता से छुटकारा मिल जाएगा।
- तुला:- तुला राशि वालों को गणेश भगवान की पूजा के समय 5 नारियल भगवान गणेश को चढ़ाना चाहिए।
- वृश्चिक:- वृश्चिक राशि वालों को प्रतिदिन भगवान गणेश को लाल फूल चढ़ाना है। इससे इन राशि वालों के सारे कष्ट खत्म हो जाएंगे।
- धनु:- धनु राशि वालों को गणपति जी को पीले फूल चढ़ाना है। भगवान को लड्डूओं का भोग लगाएं। इससे सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी और सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
- मकर:- मकर राशि के जातक गणेश जी की पूजा के समय भगवान को पान, सुपारी, ईलाइची और लोंग हमेशा चढ़ाए।
- कुंभ:- कुंभ राशि के जातक भोग में बेसन के लड्डू जरूर रखें और फूल सिर्फ लाल ही चढ़ायें। इससे आपके सारे दुखों का निवारण होगा।
- मीन:- मीन राशि के जातक भगवान गणेश को जब भी भोग लगाएं तो उसमें केसर जरूर हो और शहद भी। इससे आपके सभी दुखों का निवारण होगा।
Similar Post
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
-
लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना
जम्मू, शनिवार, 04 जुलाई 2026। अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामि ...
